Homeअलीराजपुरअवैध शराब के विरुद्ध सोण्डवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। कोल्ड्रिंक की...

अवैध शराब के विरुद्ध सोण्डवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। कोल्ड्रिंक की दुकान से 3.28 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त।

अलीराजपुर ब्यूरो 

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के निर्देशन में थाना सोण्डवा पुलिस ने ग्राम ककराना में दबिश देकर बडी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी कोल्ड्रिंक की दुकान की आड़ में अवैध शराब का बड़ा स्टॉक जमा कर विक्रय कर रहा था।

घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना सोण्डवा में पदस्थ उप-निरीक्षक रामवचन पाण्डेय को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ककराना में किरता पिता भायला बन्डोडिया ने अपनी कोल्ड्रिंक एवं नमकीन की दुकान में अवैध शराब छिपाकर रखी होने की सूचना तत्काल मुखबीर द्वारा बताये स्‍थान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान दुकान के भीतर से विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब की कुल 163 पेटियां बरामद हुईं।

जप्त शराब का विवरण: पुलिस द्वारा जप्त की गई शराब की कुल मात्रा 1797 बल्क लीटर है, जिसका मूल्य लगभग 3,28,000/- रुपये है। शराब का विवरण निम्नानुसार है:

• सुपर मास्टर विहस्की: 30 पेटी (270 लीटर) माउण्टस 6000 बीयर: 40 पेटी (480 लीटर) पावर 10,000 बीयर: 70 पेटी (840 लीटर) गोवा व्हीस्की: 20 पेटी (180 लीटर) टेंगो: 03 पेटी (27 लीटर) उक्त घटना में आरोपी किरता पिता भायला बन्डोडिया के विरुद्ध थाना सोण्डवा में अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सराहनीय भूमिका: इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सोण्डवा निरीक्षक गोपाल परमार के नेतृत्व में उनि रामवचन पाण्डेय, सउनि शांतिलाल उपाध्याय, सउनि भेरुसिंह भिण्डे, प्र.आर. कैलाश, आर. छोटू, आर. विक्रम एवं आर. प्रकाश की मुख्य भूमिका रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!