Homeअलीराजपुरकलेक्टर श्रीमती माथुर ने शासकीय बालक आश्रम मथवाड का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने शासकीय बालक आश्रम मथवाड का किया औचक निरीक्षण

आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सोंडवा तहसील के ग्राम मथवाड स्थित शासकीय बालक आश्रम छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने किचन एवं शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित छात्रावास अधीक्षक को दिए।कलेक्टर ने छात्रावास में रह रहे बच्चों से चर्चा कर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

बच्चों से बातचीत के दौरान मेनू अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती माथुर ने छात्रावास के उपस्थिति रजिस्टर, भोजन रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की भी जांच की तथा अधीक्षक को आवश्यक व्यवस्थाओं को नियमानुसार बनाए रखने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!