दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
जोबट विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में विधायक सेना महेश पटेल द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चार अलग-अलग फलियों में नवीन विद्युत डीपी (Distribution Point) का विधिवत लोकार्पण किया गया। लंबे समय से लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली बाधित होने और दूरस्थ लाइनों के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानी अब काफी हद तक दूर होगी। इन डीपी के प्रारंभ होने से घरों में नियमित बिजली के साथ-साथ किसानों को खेतों में समय पर सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो सकेगी, जिससे आने वाली फसलों को सीधा लाभ मिलेगा।

उद्घाटन स्थल एवं डीपी ,बिलाशा चौकीदार फलिया –707095,नेहतड़ा-शिवनी फलिया 655552 सिंधी-गडरिया फलिया – 693157 भानपुर कनसिया फलिया – 739380 कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद डावर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फ़त्तेसिंह कछवाह, नेहतड़ा सरपंच पवन कछवाह, सोनू वर्मा,बिलाशा सरपंच भूरू भाई, दिलीप भाई, लक्की राठौर, दिनेश देवका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने विधायक का फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक सेना महेश पटेल ने भावुक शब्दों में कहा, “आप सभी मुझे इतना मान-सम्मान देते हैं। आप सब मेरे परिवार के सदस्य हैं। आप खुश होते हैं तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी और सम्मान मिलता है। मेरी पहली प्राथमिकता है कि आपके क्षेत्र की विद्युत डीपी समय पर चालू हो और आपको बिना रुकावट बिजली मिले। मैं आगामी 15 दिनों में विधानसभा में रहूँगी जो आपकी आवाज़ मजबूती से उठाऊँगी और आपकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करूँगी। उससे पहले स्वयं आकर डीपी का उद्घाटन कर रही हूँ, ताकि गाँवों में तुरंत बिजली आपूर्ति शुरू हो सके और किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनका संकल्प है और जोबट विधानसभा में विकास कार्यों की यही निरंतरता आगे भी बनी रहेगी। ग्रामीणों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इन डीपी के शुरू होने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है और अब गाँवों में राहत का माहौल है। यह लोकार्पण कार्यक्रम जोबट विधानसभा में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे सैकड़ों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।