आजाद नगर भाभरा संवाददाता
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में एक आदिवासी की जमीन 170 ख का फैसले का हवाला देकर आदिवासी से सामान्य के नाम कर दिया भारतीय संविधान में ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं है राज्य शासन ने अपने अपने चहेते लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसी झूठी धाराओं का सृजन किया है ऐसे ही एक मामला भाभरा में सामने आया है ।

जिसमें आदिवासी की जमीन सामान्य लोगों के नाम कर दी है जिसका जिला कलेक्टर को कोई अधिकार ही नहीं है आदिवासी क्षेत्रों में सामान्य लोग अपनी दौलत और अपने बाहुबली तथा अपनी दादा गिरी से आदिवासी गरीब अनपढ़ों की जमीन कौड़ियों के दाम पर फर्जी तरीके से अपने नाम कर उसको लाखों रुपयों में अन्य सामान्य लोगों को हस्तांतरित कर रहे है
आप ही देखिए इस वीडियो में कैसे एक पीड़ित अपनी आवाज उठा रहा है लेकिन पूरा प्रशासन उस गरीब की बजाय भी माफिया का साथ दे रहा है ।।