आजाद नगर तालाब में गंदगी का अंबार, स्थानीय लोगों में नाराज़गी.
अभिषेक गुप्ता चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा संवादाता

नगर के शिव मंदिर स्थित तालाब में भारी मात्रा में गंदगी जमा हो गई है। तालाब में प्लास्टिक कचरा, गंदा पानी और सड़ी हुई जलकुंभी फैली हुई है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

लोगों ने नगर पंचायत और प्रशासन से जल्द से जल्द तालाब की सफाई कराने और नियमित रखरखाव की मांग की है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है साथ ही वहां भगवान शिव की आजम कद प्रतिमा भी स्थापित है वहां भी नियमित साफ सफाई होनी चाहिए साथ आसपास भी जालियां भी क्षतिग्रस्त होने पर है इनको भी दुरुस्त किया जाए।