Homeअलीराजपुरनगर में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन...

नगर में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्र ने घटना से महज एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था।

अभिषेक गुप्ता चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा संवाददाता 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में आज एक युवक ने अपने की घर में फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया । मृतक युवक की पहचान 16 वर्षीय प्रवीण चौहान के रूप में हुई है। प्रवीण के पिता सुरेश चौहान फॉरेस्ट विभाग के एसडीओ के ड्राइवर हैं और वे विभाग के एसडीओ ऑफिस के पास स्थित शासकीय क्वार्टर में रहते हैं। सोमवार शाम करीब 5 बजे जब यह घटना हुई तब घर पर कोई नहीं था। प्रवीण के पिता ऑफिस में थे और उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थीं। शाम को जब पिता घर लौटे तो उन्होंने बेटे को पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आजाद नगर भाभरा थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया है मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया जाएगा। मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!