दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा के वन क्षेत्र में भूराघाटा क्षेत्र में लगातार घटिया सामग्री से ठेकेदार निर्माण कार्य कर रहा है ।जिसकी सूचना बिट गार्ड को एक सप्ताह पूर्व दी गई थी और उनको यह अवगत भी करवाया गया था कि ठेकेदार द्वारा जो एरन बीत का भवन भूराघाटा क्षेत्र में बन रहा है उसकी तकनीकी काफी कमियां ही है साथ ही हर सामग्री घटिया किस्म की है जो कि सभी मापदंडों पर सही नहीं है ।सीमेंट कम रेत ज्यादा बिना कोई गिनती के माल का उपयोग किया जाता है ।जिसको बिट गार्ड ने आज तक देखा नहीं ना ही ही उसको ठेकेदार से तुड़वा कर उसको दुबारा बनाने की जरूरत है

ठेकदार को भी सूचना दी गई थी कि आपके कारीगर घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहे है और भवन निर्माण में घटिया योजनाओं और घटिया तकनीकी का उपयोग कर रहे है ।लेकिन ठेकदार के मुनीम को कोई पड़ी नहीं आज उस सूचना के बाद एक सप्ताह बीत गया है ।।लगता है बिट गार्ड और ठेकेदार की मिलीभगत ही है लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों को भी बिट गार्ड और ठेकेदार द्वारा कोई सूचना अभी तक दी ही नहीं जिसका परिणाम भवन रोजाना घटिया सामग्री से ही निर्माण हो रहा है ।जिसको तोड़कर दोबारा बनाने की जरूरत है ।

सतीश कौरव वन परिक्षेत्र अधिकारी चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा तथा कट्ठीवाड़ा वन क्षेत्र , से जब संवाददाता ने इस घटिया निर्माण के बारे में अवगत किया तो उनका कहना था कि में आज स्वयं इस निर्माण कार्य को देखता हु अगर कुछ भी इसमें कमी पाई गई तो इसको तुड़वाकर ठेकेदार से दोबारा निर्माण करवाया जाएगा बात बिट गार्ड की तो उनकी लापरवाही पर उन पर भी उचित कार्यवाही की जाएगी ताकि ऐसा घटिया कार्य होते देखने के बाद भी ठेकेदार के कारीगरों को इसमें सुधार करने के लिए नहीं बोला और घटिया सामग्री से निर्माण आंखे बंद कर देखते रहे ।जांच के बाद बिलकुल कार्यवाही होगी बिट गार्ड पर ।