Homeअलीराजपुरआलीराजपुर पुलिस का नवाचार "आपणा मानसेन आपणी पुलिस"। अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक...

आलीराजपुर पुलिस का नवाचार “आपणा मानसेन आपणी पुलिस”। अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने दिया ‘शिक्षित समाज और सुरक्षित परिवार’ का संदेश।  ‘हेलमेट बैंक’ के नवाचार और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

नानपुर । जिले में पुलिस और जनता के बीच विश्वास को सुदृढ़ करने और सामाजिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज दिनांक 31.01.2026 को थाना नानपुर परिसर में “आपणा मानसेन आपणी पुलिस” अभियान के अंतर्गत एक भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम (अभिमन्यु सृजन एवं सम्मान) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुये, जिनका नानपुर के गणमान्य नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पटेल, तड़वी, सरपंच, पुजारा, चौकीदार, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, ग्रामीणजन, महिला बाल विकास कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशसिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में व्याप्त ‘डाकन-डायन प्रथा’ जैसी अंधविश्वासपूर्ण कुरीतियों और नशे की लत को समाज के लिए अभिशाप बताया। उन्होंने आह्‍वान किया कि इन बुराइयों के उन्मूलन के लिए हम सबको मिलकर आगे आकर जागरूक होकर सभी को जागरूक करना होगा तभी इनका उन्‍मुलन हो सकेगा। साथही समाज के उत्‍थान के लिये महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं के सम्‍मान पर भी जोर दिया तथा बताया कि आमजन की सुविधाओं के लिये आलीराजपुर पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिले के थानों में पुलिस हेल्‍पडेस्‍क की स्‍थापना कि गई है। जो आमजन की सुरक्षा व उनकी शिकायतों पर त्‍वरित कार्यवाही हेतु संकल्पित है। साथही “हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए” – पुलिस का मानवीय चेहरा सड़क सुरक्षा पर एक संवेदनशील संदेश देते हुए एसपी श्री सिंह ने अलीराजपुर पुलिस के नवाचार “हेलमेट बैंक” की अवधारणा को साझा किया।

उन्होंने बताया कि जिले के थानों में जनसहयोग से हेलमेट बैंक स्थापित किए गए हैं। “कोई भी वाहन चालक आवश्यकता पड़ने पर थाने से हेलमेट ले सकता है और काम हो जाने पर उसे पुनः जमा कर सकता है। हमारा उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि आपकी जान बचाना है।” उन्होंने युवाओं ओर बच्चों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता और परिजनों को हेलमेट और सीटबेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) श्री टी.सी. पंवार ने कहा कि समाज में नारी का सम्मान होनें से समाज की उन्नति होती है। उन्होंने महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और निर्भीक होकर अपनी बात पुलिस के सामने रखने की अपील की, ताकि महिला अपराधों में कमी लाई जा सके।

साइबर सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहें वर्तमान दौर की डिजिटल चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए थाना प्रभारी नानपुर निरीक्षक श्री राजेश डावर एवं जिला साइबर शाखा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी जिसमें-

डिजिटल फ्रॉड: अनजान वीडियो कॉल, फ्रेंड रिक्वेस्ट या डिजिटल अरेस्ट की धमकियों से न डरें और न ही पैसा दें।

• सोशल मीडिया: अपनी निजी जानकारी और फोटो अनजान लोगों से साझा न करें।

• हेल्पलाइन: किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें या महिला हेल्प डेस्क नंबर 7701042100 पर संपर्क करें।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने “पुलिस आपकी मित्र है” का संदेश दोहराते हुए बच्चों और नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वे किसी भी संकट में नि:संकोच पुलिस की सहायता ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!