सुनील तोमर आलीराजपुर संवाददाता
आलीराजपुर | पटेल फार्म हाउस, बोरखड़ में सोंडवा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान संगठनात्मक स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए धोराट सरपंच झमराला भाई ने कहा कि जिले में लंबे समय से जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि जब से मुकेश पटेल जिला अध्यक्ष बने थे, तब पार्टी स्तर पर कोई बड़ी संगठनात्मक बैठक नहीं हुई। अब उनके इस्तीफे के बाद यह पद खाली है, जिससे कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।न कोई कांग्रेस की आलीराजपुर विधानसभा की बैठक हुई।

झमराला भाई ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी एवं प्रतिपक्ष नेता श्री उमंग सिंघार से मांग की कि पंचायत चुनाव से पूर्व शीघ्र ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए, ताकि संगठन को सक्रिय, संगठित और मजबूत बनाया जा सके।बैठक में कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि सोंडवा ब्लॉक अध्यक्ष लंबे समय से निष्क्रिय हैं। ऐसे में ब्लॉक स्तर पर भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति आवश्यक है, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और सक्रियता का संचार हो।बैठक में पूर्व आलीराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चौहान, सोंडवा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भाया भाई ,केसरा पटेल, बापू पटेल फाटा ,नानकिया भाई, जितेंद्र मोरी, सहित अनेक पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर संगठन हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।