Homeझाबुआपेटलावदसूने मकान को बनाया चोरों ने निशाना.. परिवार गोवा में शादी...

सूने मकान को बनाया चोरों ने निशाना.. परिवार गोवा में शादी समारोह में गया हुआ था  चोरी की घटना पुलिस मौके पर पुलिस हर एक पहलुओं की जांच में जुटी 

रिपोर्टर सुनील खोडे 

———————–

पेटलावद। बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम देने में सफलता हासिल की है प्राप्त जानकारी अनुसार, पेटलावद निवासी तुषार पिता हरीश सोनी सुभाष मार्ग के घर पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया घर में रखी अलमारियां खगाली गई बताया जाता है

कि पूरा परिवार गोवा में एक शादी समारोह में था वही चोरों ने मौका देख घर में हाथ साफ कर लिया घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया दलबल के साथ मौके पर फिलहाल चोरी का आकलन अभी नहीं लगाया जा सकता परंतु एक बड़ी चोरी की घटना का अनुमान लगाया जा रहा है

परिजनों के आने के बाद ही इस पूरी घटना का खुलासा हो पाएगा फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एक बारीकी से जांच पड़ताल में लगी हुई है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!