Homeअलीराजपुरपी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ की अनोखी पहल,74 हजार कर्मचारी जुटे हैं सहयोग करने...

पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ की अनोखी पहल,74 हजार कर्मचारी जुटे हैं सहयोग करने हेतु कर्मचारी के दिवंगत होने पर 40 से 50 लाख रुपये तक का सहयोग,कर्मचारी ही बना कर्मचारी का पालक

सुनील तोमर आलीराजपुर

आलीराजपुर:- प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (पी.एम.यू.एम. एस.) द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष योजना के अंतर्गत शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के शिक्षकों – कर्मचारियों के आकस्मिक निधन होने की स्थिति में उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

संघ के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के किसी भी पंजीकृत सदस्य के दुर्भाग्यपूर्ण आकस्मिक निधन हो जाने पर कर्मचारी कल्याण कोष योजना के माध्यम से संस्थापक श्री सतीश खरे की घोषणा अनुसार न्यूनतम 25 लाख रुपये से लेकर 40–50 लाख रुपये तक का सहयोग वर्तमान में दिवंगत सदस्य के परिजनों को प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में पूर्व में दमोह जिले के दिवंगत सदस्य स्व. श्री दिलीप सिंह लोधी जी के परिजनों को 40 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया गया था।

इसी कड़ी में वर्तमान में दतिया जिले में पदस्थ एवं निवाड़ी जिले के निवासी स्व. श्री राकेश कुमार अहिरवार जी के दुःखद निधन पर संघ द्वारा दूसरा सहयोग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संघ द्वारा सभी सदस्यों से 26 जनवरी तक अपना-अपना सहयोग अवश्य करने का आह्वान किया गया है। सह-संस्थापक एवं प्रांताध्यक्ष श्री मुरली मनोहर अरजरिया ने बताया कि वर्तमान में संघ के सदस्यों की संख्या 74,000 से अधिक हो चुकी है। कर्मचारी कल्याण कोष के माध्यम से संस्थापक श्री सतीश खरे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चल रहे दूसरे सहयोग अभियान में अब तक 28 लाख रुपये से अधिक की राशि एकत्रित की जा चुकी है। यह सहयोग 26 जनवरी तक ही स्वीकार किया जाएगा, इसके पश्चात सहयोग बंद कर दिया जाएगा। सहयोग न करने वाले सदस्य कर्मचारी कल्याण कोष योजना के लाभों से वंचित रहेंगे।

सह-संस्थापक श्री ब्रजेश असाटी ने बताया कि पूर्व सहयोग अभियान में 100 रूपए प्रति सदस्य की राशि निर्धारित की गईं थी, जबकि इस बार स्व. श्री राकेश कुमार अहिरवार जी के लिए 80 रुपए प्रति सदस्य की सहयोग राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 80 रुपए के सहयोग से भी यह अभियान लगभग 40 लाख रुपये के आसपास पहुँचेगा। कर्मचारी कल्याण कोष के संस्थापक श्री सतीश खरे ने बताया कि 26 जनवरी तक सदस्यता लेने वाले सभी सदस्यों के लिए सहयोग करना अनिवार्य है। यदि किसी सदस्य के तीन माह पूर्ण हो चुके हों, किंतु उसने सहयोग नहीं किया हो और दुर्भाग्यवश उसका निधन हो जाता है, तो संघ के नियमानुसार उसके परिजनों को कल्याण कोष का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि सहयोग करने के पश्चात उसका स्क्रीनशॉट वेबसाइट पर अपलोड करें, तथा अपने अभिलेखों में सुरक्षित रखते हुए अपने परिजनों को इसकी जानकारी अवश्य दें। आलीराजपुर जिले में कार्यकारिणी महिला प्रोकोष्ठ जिला अध्यक्ष अंजू सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश राठौड़, राजेश शोभावत, बादलसिंह चौहान, भेरुसिंह मायडा, विनय तंवर, वेलसिंह वास्कले, महासचिव रतनसिंह रावत, संगठन मंत्री कौशिक वाघेला, जिला सचिव अंजीश कुमार वाघेला, जिला मंत्री रमेश डावर, नवलसिंह चौहान, जिला प्रवक्ता राजकुमार जाटव, मीडिया प्रभारी कपिल नागर, कोषाध्यक्ष मगनसिंह मोरी, साहसचिव कुरबानसिंह बघेल, रायसिंह आवासिया, लालसिंह रावत एवं आलीराजपुर ब्लाक अध्यक्ष तक़सिंह रावत, सोंडवा ब्लाक अध्यक्ष कांतिलाल ठकराव, जोबट ब्लाक अध्यक्ष राजुसिंह डावर, सवलसिंह बघेल, उदयगढ ब्लाक अध्यक्ष प्रेमसिंह जामोद एवं आजाद नगर ब्लाक अध्यक्ष प्रतापसिंह नलवाया आदि पदाधिकारी जिले के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों कों कल्याण कोष से जोड़ने के लिए इस पुनीत कार्य अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहें हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!