Homeअलीराजपुरउत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के छात्र जयेश करम सिंह ने विद्यालय...

उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के छात्र जयेश करम सिंह ने विद्यालय का नाम रोशन किया।  जयेश को श्रीमद भागवत गीता प्रतियोसीगिता के तहत् मुख्यमंत्री यादव ने स्कूटी प्रदान की। 

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । एकीकृत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र जयेश करम सिंह ने नवंबर माह में आयोजित मध्य प्रदेश शासन की ओर से श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करते हुए अपने माता-पिता,नगर व विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र जयेश करम सिंह ने 100 में से 98 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता अंतर्गत जिले में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया ।

छात्र को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा 16 जनवरी को भोपाल में समारोहपूर्वक स्कूटी प्रदान की। 

विद्यार्थी की सफलता पर सहायक आयुक्त जनजाति विकास संजय परवाल, एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारी निधि मिश्रा,बीईओ विनोद कुमार कोरी,बीआरसी राजेंद्र बैरागी,उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,लेखापाल रेशम कनेश, वरिष्ठ शिक्षक राजशेखर कुलकर्णी,आनंद ताहेड़, त्रिलोक शर्मा,रंजना राठौर,विनीता डुडवे, रतन सिंह रावत, रमेश डावर,केशर सिंह बामनिया,हेमेंद्र गुप्ता,मनोज सोनी, आशीष सोनी,शेखर सिंह कुशवाह,रंजना भाबर, राजकुमार मारू,नरेंद्र जायसवाल,वसुंधरा वाणी, ऋतुराज सोनी, गिरधारी लाल धाकड़,नरेंद्र अजनार, गेंदकुंवर नलवाया, शिवांगनी गौड़, सेवंता कनेश,शीतल मोहनिया, राजकुमारी रावत, दुर्गा तोमर आदि ने बधाई देते हुवे उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!