अभिषेक गुप्ता चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद की 163 वी जयंती, युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन रखा गया । योग प्रशिक्षक अरविंद बैरागी द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार के तहत योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया ।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा,नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा,बीआरसी राजेंद्र बैरागी,उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह, कन्या उमावि प्रभारी लाल सिंह बामनिया,सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी,अधिकारीगण व ट्रैक सूट में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

सामूहिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास योग प्रशिक्षक अरविंद बैरागी द्वारा किया। अभ्यास कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता ने किया। आभार संस्था प्राचार्य निलेश शाह ने माना।