आलीराजपुर। सुनील तोमर दिनांक 21/12/2025 को विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस परेड मैदान आलीराजपुर पर मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफ़ुल्नेस संस्था कान्हा शांतिवनम के संयुक्त तत्वाधान में विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में ध्यान अभ्यास का आयोजन किया गया ।

जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशसिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल ,एसडीओपी श्री अश्विनी कुमार द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ध्यान का अभ्यास किया गया तथा कान्हा शान्तिवनम् द्वारा लाइव प्रसारण को सुना गया।

इसी के साथ ही जिले के समस्त थानों में एक ही समय पर लाइव आकर ध्यान का अभ्यास कराया गया। जिला स्तर पर आयोजित ध्यान अभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमार सिंह ने बताया कि की हमारी पुलिस विभिन्न हालातों में कार्य करती है ,रात्रि गश्त करती है फिर भी सुबह फ़ोन अटेंड करती है।

नींद पूरी नहीं हो पाती है अतः पुलिस को विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए खुद के अंदर और खुद के परिवार की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए मन का शांत होना बहुत जरूरी होता है ।

पुलिस मुख्यालय द्वारा हार्टफुलनेस के माध्यम से जिले में कराए जा रहे ध्यान योग के द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारी इन चुनौतियों से निपटने के लिए अभ्यासरत हैं तथा आने वाले दिनों में प्रत्येक थाने /कार्यालयों के पुलिसकर्मियों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे पुलिसकर्मी आधुनिक जीवनशैली व थाने की कार्यशैली में सकारात्मक प्रभाव लाएँगे। आज इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समाजसेवी प्रतिनिधि उपस्थित हुए ।

हार्टफ़ुलनेस संस्थान के समन्वयकों द्वारा सभी अतिथियों को हार्टफ़ुलनेस अभ्यास पुस्तिका प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय एवं कान्हा शान्तिवनम् के संयुक्त तत्वाधान में ध्यान अभ्यास कार्यक्रम में आज एक साथ जिला एवं थाना स्तर पर चार सौ से अधिक पुलिकर्मियों द्वारा ऑनलाइन जुड़कर ध्यान अभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की गई ।