दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । यदि हमें मेहनत मजदूरी नहीं करना हैं तो हमें मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए।विद्यार्थी जीवन लौटकर नहीं आता हैं जिसने इस समय माता-पिता, शिक्षक-शिक्षिकाओं का कहना सुना उन्हें जीवन में ऊंचाइयां मिलती हैं। यह बात उत्कृष्ट विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री (अनुसूचित जाति कल्याण )नागर सिंह चौहान ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपने उद्बोधन में कहीं।उन्होंने कहा कि नगर के इस विद्यालय का गौरव हैं कि यहां कई विद्यार्थी पढ़ लिखकर विधायक, डॉक्टर और इंजीनियर बने हैं। इस विद्यालय में पढा़ने वाले अधिकतर शिक्षक इसी विद्यालय में पढे़ हैं और वे समर्पण भाव से इस विद्यालय में कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक माधौं सिंह डावर ने कहा कि नगर का उत्कृष्ट विद्यालय अपने नाम से पहचाना जाता हैं विद्यालय पहचान का मोहताज नहीं हैं। यहां से पढ़ लिखकर कई विद्यार्थियों ने विद्यालय व नगर का नाम रोशन किया हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा विद्यालय में दो प्रकार की शिक्षा हैं एक शैक्षिक और दूसरी गतिविधि आधारित शिक्षा,विद्यार्थियों को दोनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भी ऊंचाइयां प्राप्त करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डावर ने विद्यालय की पुरानी मांग को दोहराते हुए मंत्री नागर सिंह चौहान से विद्यालय के अतिरिक्त भवन एवं खेल मैदान की बात रखी। जिस पर मंत्री नागर सिंह चौहान ने पूरा करने के लिए आश्वस्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष(मकुभाई) परवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए पढ़ाई के साथ-साथ आयोजित होने वाली अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। अपने विद्यालय परिवार को नगर का नाम रोशन करें। इस इस अवसर पर स्वागत भाषण विद्यालय के संस्था प्राचार्य निलेश शाह द्वारा देते हुए विद्यालय की आवश्यक उपलब्धियां व मांग के बारे में जानकारी दें।
तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के प्रथम दिन कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता,थाली सज्जा, मेहंदी प्रतियोगिता का अवलोकन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा साहित्यिक कार्यक्रम के तहत सुगम संगीत,तात्कालिक भाषण में भाग लिया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। आभार वरिष्ठ शिक्षक शाहिद मोहम्मद शेख द्वारा व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान , के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष मकु परवाल , पूर्व विधायक माधवसिंह डावर , जगदीश गणावा जनपद अध्यक्ष , नारायण अरोड़ा नगर परिषद उपाध्यक्ष , मनीष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष , भूपेंद्र डावर पूर्व मंडी उपाध्यक्ष , कमरू अजनार भाजपा नेता समस्त पार्षदगण एवं जनपद सदस्य गण उपस्थित रहे ।।