Homeअलीराजपुरजोबट में विकास की नई राह — ₹32.08 करोड़ की 8 सड़क...

जोबट में विकास की नई राह — ₹32.08 करोड़ की 8 सड़क निर्माण परियोजनाओं का कल होगा भूमिपूजन ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

जोबट ,चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा 

जोबट विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार हेतु विधायक सेना महेश पटेल द्वारा सदन में प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर प्रदेश सरकार ने कुल ₹32 करोड़ 8 लाख की लागत से 8 महत्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।

इन्हीं परियोजनाओं के अंतर्गत भूमिपूजन कल किया जाएगा 

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री माननीय नागर सिंह चौहान, तथा क्षेत्रीय सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सेना महेश पटेल द्वारा किया जाएगा।

स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य 1बोरकुंडिया मेन रोड से तालाब फलिया तक 2 छोटीपोल मेन रोड से ग्राम छोटा भावटा तक3. सेजावाड़ा मेन रोड से खेरिया फलिया तक4. काकड़बाड़ी मेन रोड से सिंगाडिया एवं बामनिया फलिया तक 5. बरझर हायर सेकेंडरी स्कूल से मोरी फलिया तक6. बरझर बनेश्वर महादेव से महेन्द्रा मेन रोड तक7. बड़गांव पंचायत भवन से बारिया फलिया तक8. रिंगोल मालमसूरी से खंडीवाव फलिया होते हुए भंडारी फलिया तक विकास के संभावित प्रभाव

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से— ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी किसानों की कृषि उत्पादों तक बाज़ार पहुँच आसान होगी छात्रों को शिक्षण संस्थानों तक बेहतर पहुँच मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच और सुचारु होगी पूरे जोबट क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!