Homeअलीराजपुरमालिक टंट्या भील ने देश और सभी समाज के लिए जान क्यों...

मालिक टंट्या भील ने देश और सभी समाज के लिए जान क्यों दी , और हंसते हस्ते फांसी क्यों चड़ गए ।क्योंकि आदिवासी समाज के लोगो को नौकरी मिले और वह सभ्य समाज की तरह जीवन जी सके ।हम हमारे समाज के लीडरो को मारने या अब मरने नहीं देंगे अब उसके लिए मरने या मारने के लिए तैयार रहेंगे ,,,,भील समाज 

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

जिले के ग्राम सेजावाड़ा में आज भील सेना संगठन ने एक छोटी सी मीटिंग का आयोजन किया जिसमें जिले के अलावा समीपवर्ती जिले झाबुआ ,दाहोद , नीमच और अन्य जगहों के भील समाज के सैकड़ों समाजजन उपस्थित हुवे सेजावाड़ा के स्कूल ग्राउंड में हुवे इस आयोजन में तडवी, पटेल , पुजारा, चौकीदार, सरपंच, पंच , जनपद सदस्य , जिला पंचायत सदस्य भाभरा क्षेत्र के आदिवासी भील समाज की कुरीतियों और अन्य सामाजिक समस्याओं को लेकर इस बैठक और मालिक भगवान टंट्या भील की शहादत दिवस की तिथि पर उनको भील समाज द्वारा एक कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि दी गई और दहेज डिजे दारू ,साथ ही शिक्षा ,पलायन और गुजरात राज्य में आदिवासी समाज के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की बात वक्ताओं ने मंच से ही साथ ही कई वक्ताओं ने यह कहा ही पार्टी कोई भी ज्वाइन कर राजनीति करो कार्यकर्ता बनो हमें कोई परवाह नहीं विरोध नहीं लेकिन जहां भील समाज की बात आएगी वहां तो पार्टी का झंडा छोड़ कर सबको एक जादम पर आना ही होगा समाज के बिखराव और राजनीतिक पार्टियों में अलग अलग जाने से पार्टी के नेताओं के चक्कर में आपसी मतभेद के कारण अन्य आदिवासी चिरयौवना समाजों की तुलना में आदिवासी भील समाज सबसे पिछड़ा है आज समाज के पास आखिरी समय है अगर समाज के बुद्धिजीवी लोग संघर्ष करके समाज को संगठित करने के लिए प्रयासरत है और कोशिश भी जी जान से जारी है उन समाज के संगठित व्यवस्थिति युवाओं को सहयोग की सभी से अभिलाषा है ।।तन मन धन से समाज के विकाश के लिए दिनरात किसी अन्य जगह ना जाकर अपने घरों से ही इसकी शुरुआत करो ।जिससे घर मोहल्ला और गांव तथा समाज संगठित होकर समाज का विकाश हो सके ।कार्यक्रम में पेमला गणावा ,सरपंच सेजावाड़ा,जितेंद्र गणावा तडवी सेजावाड़ा ,तडवी सेजावाड़ा , केवनसिंह गणावा,सरपंच मालपुर ,, नरसिंह भूरिया सरपंच जवानियां , सरपंच गेरूघाटी , राकेश मेहडा, सरपंच पूनियावाट,, रुम सिंग सरपंच छिचलाना, लोग सिंह बामनिया ,, दुर्गेश गणावा, संदीप गणावा , महेश गणावा, ललू गणावा, देवल गणावा, नरेश गणावा, वीनू खराड़ी, सुरेश वसुनिया, विकेश सिंगाड, नारसिंह सिंगाड़, प्रकाश वसुनिया ,समसु, गणावा, रेवला मेहडा, दिनेश पचाया , पप्पू वसुनिया, नवल गणावा, प्रकाश मेहदा, पारू अजनार , प्रदीप मेहड़ा सुनील मेहडा, राजेश भूरिया कार्यक्रम में भील समाज के लोग उपस्थित थे और मुख्य वक्ताओं में शंकर बामनिया केन सिंह भूरिया , दिलीप सिंह भूरिया , धर्मेंद्र अजनार, दिनेश निनामा , रोहित अजनार, धर्मेंद्र परमार, सुरेश डामोर , करण डामोर , रमेश बघेल , कालू मेहडा, हीरेरिंग मिनामा, पारू भूरिया , सारींग बामनिया , थांवला भूरिया , राकेश मेहड़ा आदि ने समाज विकाश की मुख्य मुख्य मुद्दों पर अपने अपने विचार रखे ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!