दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा ब्लाक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय अलीराजपुर जिला जज जय पादीदार व जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलीप मुजाल्दा के निर्देशानुसार विधिक (कानूनी) जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ । ब्लाक चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा के माउंट हाई स्कूल चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा, पीएम श्री हायर सेकंडरी स्कूल देवली, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर संदा ( भाबरा) में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। समाज में फैल रही कुरूतियां, नशे के कारण कई अपराधिक घटनाओं के मामले होते है। नशे में यातायात घटनाएं, घरेलू महिला हिंसा, कानूनी जागरूकता हमारे समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानने में मदद मिलेगी और समाज में न्याय और समानता को बढ़ावा देगी।

हमें कानूनी जागरूकता के लिए कदम उठाने चाहिए और समाज में कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए। कई घरेलू महिला हिंसा, बाल विवाह, बढ़ती टेक्नोलॉजी मोबाइल का उपयोग, संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीएलवी बीएल भूरा, व मनोज डामोर, कमलेश भूरिया, द्वारा जानकारी दी। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवली प्राचार्य रायसिंह गोहिल, शासकीय कन्या परिसर संदा (भाबरा) प्राचार्य जवसिंह भूरिया, माउंट हाई स्कूल चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा प्राचार्य कुलदीप सिंह मौजूद रहे। समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।