रिपोर्टर-सुनील खोड़े
———————–
पेटलावद – प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भैरवनाथ मवेशी मिले की शुरुआत की जा चुकी है। मेले में अन्य राज्यों से झूले संचालित करने वाले व्यापारी पहुंच चुके हैं। लेकिन मेले से पूर्व ही पार्षद ममता गुजराती द्वारा एसडीएम और सीएमओ से शिकायत कर मांग की गई है कि मेले में आने वाले बाहरी झूला संचालक व व्यापारियों का पुलिस वेरिफिकेशन आवश्यक रूप से करवाया जाए। क्योंकि मेले में हजारों लोगों का आना-जाना होता है ऐसे में अगर कोई वारदात होती है तो पुलिस के पास बाहरी लोगों का डाटा आवश्यक रूप से मौजूद रहे। हालांकि पार्षद द्वारा दिए गए संकेत के परिणाम दिखने भी लगे हैं। मेले में बाहरी लोग आकर जमकर जाम छलक रहे हैं मेला शुरू होने से पहले ही मेले में शराब पीने वालों की महफिल सजने लगी है। मेला ग्राउंड पर आसानी से शराब की बोतले देखी जा सकती है। पुलिस को मामले में तत्काल संज्ञान लेकर ऐसे लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन करना चाहिए।