दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
धार जिले के कुक्षी में होने वाली आम आदमी पार्टी की विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर इंदौर एयरपोर्ट से धार के कुक्षी के लिए रवाना हो चुके है वो 12 बजे कुक्षी में सभा को संबोधित करेंगे

जिसमें धार जिले में कुक्षी से मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा जयंती और उनके 150 वर्ष पूर्व होने पर आदिवासी समाज के बीच आदिवासियों के हक अधिकार और जल जंगल जमीन के संरक्षण और उनके मूल मालिक के लिए लड़ने और उनको उनकी जमीन उन्हीं के पास रहने देने की बात कहेंगे

साथ ही शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार बिजली पानी और मूलभूत सुविधाओं के विकाश के लिए आम आदमी पार्टी से आम लोगों को जुड़ने और आम आदमी पार्टी की रीति नीति और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन माननीय अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों पर चलकर मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी आम आदमी पार्टी ने नेता कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को एक जुट होकर कड़े से कंधा मिलाकर आम आदमी पार्टी की जमीनी स्तर पर कार्य करके सरकार बनाने के लिए काम करने की नसीयत के साथ आज सभा को संबोधित करेंगे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह युवराज सिंह पूर्व संगठन सचिव पूर्व सयुक्त सचिव माधवसिंह किराड़े पूर्व सयुक्त सचिव अनुराग यादव आलिराजपुर प्रभारी भी सभा में शामिल होने आ रहे है ।।