सुनील तोमर अलीराजपुर संवाददाता
आलीराजपुर- मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना मां तुझे प्रमाण योजना वर्ष 2025-26 के तहत देश की विभिन्न सीमाओं पर भ्रमण एवं अध्ययन यात्रा के लिए एकीकृत माध्यमिक विद्यालय अजंदा की स्काउट गाइड की दो गाइड छात्रा कुमारी विनीता डावर एवं ललिता डावर का चयन हुआ हैं,जिले की 22 प्रतिभाशाली बालिकाओं की टीम के साथ प्रतिनिधित्व करते हुए भ्रमण एवं अध्ययन यात्रा के लिए टीम लीडर ज्योति राजपूत खेल विभाग की कोच के साथ बाल दिवस के शुभ अवसर पर रवाना हुई हैं,इस अवसर पर शाला प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी, एडवांस गाइड कैप्टीन गुलाबी तोमर, शिक्षक मिलदार तोमर, अनिल चौहान, राधू सोलंकी, रायदा भिंडे, काली गवले, फूलबाई अजनार,कविता राठौड़ एवं चंदरसिंह चौहान आदि ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी हैं।