वॉइस ऑफ़ झाबुआ
झाबुआ –दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रतलाम ज़िले के माही क्षेत्र के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ़्तार में जा रही XUV 700 अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में गिर गई, जिसमें पाँच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है।

कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया। यह घटना फिर याद दिलाती है कि हाईवे पर तेज गति कितनी बड़ी त्रासदी बन सकती है।
