Homeअलीराजपुर“जल, जंगल, ज़मीन और संविधान की रक्षा के लिए आदिवासी अधिकार यात्रा”

“जल, जंगल, ज़मीन और संविधान की रक्षा के लिए आदिवासी अधिकार यात्रा”

सुनील तोमर अलीराजपुर संवाददाता 

आलीराजपुर । आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष महेश पटेल ने आज टाक़ीज़ चौराहे पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कल ग्राम डाबड़ी में एक विशाल जनसभा आयोजित की जा रही है। यह सभा “आदिवासी अधिकार यात्रा — जल, जंगल, ज़मीन और संविधान की रक्षा” के तहत भूमि अधिग्रहण के खिलाफ़ आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक सभा में राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, सहप्रभारी संजय दत्त, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह ‘हनी’ बघेल सहित कई आदिवासी विधायक शामिल रहेंगे।

महेश पटेल ने कहा कि वन विभाग द्वारा 7 नवम्बर 2025 को फिर से जारी नया आदेश, पहले जारी आदेश की ही पुनरावृत्ति है। उन्होंने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि —“यह केवल त्रुटिवश नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है, जिसके ज़रिए आदिवासियों को उनकी ज़मीन से बेदखल किया जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि वन विभाग के लगातार जारी हो रहे आदेशों पर अब मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री नागरसिंह चौहान दोनों को जवाब देना होगा। “पहले नागरसिंह चौहान स्वयं वन मंत्री रहे हैं और वर्तमान में वन विभाग मुख्यमंत्री के पास है। ऐसे में यह कहना कि आदेश में गलती हुई है, जनता को भ्रमित करने जैसा है। जब विभाग मुख्यमंत्री के नियंत्रण में है, तो लगातार आदेश बिना जानकारी के कैसे जारी हो रहे हैं? यह सब एक योजित साजिश है।” अंत में महेश पटेल ने स्पष्ट कहा —“अब यह आंदोलन नहीं रुकेगा कांग्रेस भ्रमित नहीं कर रही बल्कि मंत्री विभाग भ्रमित कर रहे झूट बोल रहे ये सरकार की जंगल से बेदखल करने की साजिश है पर हम नहीं हटेंगे क्यूंकि की जंगल हमारी माँ है हम नर्मदा की गोद में पैदा हुए उसी में मरेंगे वही जियेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!