Homeअलीराजपुरअलीराजपुर युवक कांग्रेस में पुष्पराज रावत पटेल की ऐतिहासिक जीत। दीपक...

अलीराजपुर युवक कांग्रेस में पुष्पराज रावत पटेल की ऐतिहासिक जीत। दीपक भूरिया को 2000 से अधिक मतों से पराजित किया । पुष्पराज की पूरी पैनल विजयी हुई ।

सुनील तोमर अलीराजपुर संवाददाता 

अलीराजपुर ,,,पूरे प्रदेश में हुए युवक कांग्रेस के चुनाव परिणाम आज घोषित हुए, जिनमें अलीराजपुर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पुष्पराज रावत पटेल ने शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पुष्पराज पटेल का मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के भतीजे, पूर्व युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के भाई दीपक भूरिया से था।इस चुनाव में पुष्पराज पटेल ने एकतरफा मुकाबले में दीपक भूरिया को 2076से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया।

जहाँ पुष्पराज पटेल को 2743से अधिक वोट प्राप्त हुए, वहीं दीपक भूरिया को मात्र 667 वोट ही मिले।पुष्पराज पटेल की पूरी पैनल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की —

 • जोबट विधानसभा अध्यक्ष: लवकेश राठौर

 • अलीराजपुर विधानसभा अध्यक्ष: सुरेश चौहान

 • जोबट ब्लॉक अध्यक्ष: दिनेश देवका

 • कठ्ठीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष: विजय चौहान

 • चंद्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा) ब्लॉक अध्यक्ष: विनय वसुनिया

 • उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष: राजू देहदियादीपक भूरिया की पैनल को सभी स्तरों पर पराजय का सामना करना पड़ा।पुष्पराज रावत पटेल — आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक श्री सेना महेश पटेल के पुत्र तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश रावत पटेल के भतीजे हैं।इस जीत के साथ अलीराजपुर जिले को एक ऊर्जावान, संघर्षशील और जुझारू युवा अध्यक्ष मिला है।परिणाम घोषित होते ही जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पराज पटेल को हार्दिक बधाई दी, वहीं पुष्पराज पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि —यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और कांग्रेस विचारधारा की जीत है। हम संगठन को गाँव-गाँव तक मजबूत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!