Homeअलीराजपुरपुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में स्काउट गाइड विद्यार्थियों को दी...

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में स्काउट गाइड विद्यार्थियों को दी गई सायबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता की सीख।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आज दिनांक 29.10.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम, आलीराजपुर में स्काउट गाइड विद्यार्थियों के लिए सायबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, एसडीओपी श्री अश्विनी कुमार, महिला थाना प्रभारी श्रीमती मनोरमा सिसोदिया, थाना प्रभारी श्री सोनू शितोले, यातायात प्रभारी श्री अर्जुन वास्कले तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक दिलीप एवं राहुल उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि डिजिटल युग में सायबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना उतना ही आवश्यक है जितना सड़क पर यातायात नियमों का पालन करना।

बच्चों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई, साथ ही जीवन में अनुशासन और जिम्मेदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इसके पश्चात स्काउट गाइड विद्यार्थियों को पुलिस थाना कोतवाली का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली, नियंत्रण कक्ष संचालन एवं आपातकालीन सेवाओं की कार्यशैली को नजदीक से समझा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!