Homeझाबुआमोबाईल और आधुनिक संसाधनों से दूर श्री संघ के बच्चें एवं युवा...

मोबाईल और आधुनिक संसाधनों से दूर श्री संघ के बच्चें एवं युवा कर रहे प्रभु भक्ति प्रत्येक गुरूवार को हो रहा आयोजन, बावन जिनालय में आज मनाया जाएगा ज्ञान पंचमी आराधना पर्व

झाबुआ। स्थानीय श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में प्रत्येक गुरुवार रात 8 बजे से प्रभु भक्ति का आयोजन किया जा रहा है। जिस में सभी प्रभु भक्त बड़े उल्लास और पूरी लग्नता के साथ प्रभु संग अपना मन लगाकर भक्ति का आनंद ले रहे है। उल्लेखनीय है कि आज के युग में बच्चें एवं युवा जहां मूवी देखने जाते है और दिनभर मोबाईल, कम्प्यूटर, मोटरसाईकिल तथा अन्य आधुनिक संसाधनों में व्यस्त रहते है, उस दौर में झाबुआ श्री संघ के बच्चें एवं युवा धर्म मंे अपना मन लगा रहे है। जिससे आने वाली पीढ़ी भी धर्म के मार्ग पर प्रशस्त होकर उनके जीवन का कल्याण हो सकेगा। इस आयोजन में श्री संघ का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। भक्ति में पधारे सभी भक्तजनों को पुण्यशाली परिवार द्वारा प्रभावना देकर लाभ लिया जा रहा है। बीते गुरुवार को हुए आयोजन में श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता, मीडिया प्रभारी रिंकू रुनवाल, रचित कटारिया, संस्कार मेहता, लक्ष्य घोड़ावत, सिद्धम जैन, प्रितेश मेहता, आगम संघवी, कमलाबाई मुथा , कविता मेहता, सपना संघवी, रचिता कटारिया, भवी संघवी, तमन्ना संघवी, देशना संघवी, माही संघवी, परी रुनवाल, गीतिका रुनवाल, वंशिका रुनवाल सहित पाठशाला के नन्हें विद्यार्थियों ने हिस्सा लेने के साथ भक्ति में झूम उठे। आगामी भक्ति कार्यक्रम 30 अक्टूबर, गुरुवार को बावन जिनालय में होगा।

आज ज्ञान पंचमी आराधना पर्व मनाया जाएगा

श्री संघ मीडिया प्रभारी रिंकू रूनवाल ने बताया कि 26 अक्टूबर, रविवार को परम् पूज्य साध्वी रत्नरेखा श्रीजी मसा आदि ठाणा 3 की पावनकारी शुभ निश्रा में श्री ऋषभदेव बावन जिनालय पर ज्ञान पंचमी आराधना पर्व मनाया जाएगा। 25 अक्टूबर, शनिवार को प्रवचन अंतर्गत ज्ञान की वाक्षेप पूजा, वधामना आदि के चढ़ावे बोले गए। ज्ञानपंचमी आराधना कार्यक्रम अंतर्गत 26 अक्टूबर, रविवार सुबह 7 बजे ज्ञान की वाक्षेप पूजा, 8.45 बजे वधामणा, 8.50 बजे सामूहिक आरती, 9 बजे पोषध शाला भवन में प्रवचन, देववंदन आदि ज्ञान की सभी क्रियाएं पूज्य साध्वीश्री आदि ठाणा द्वारा संपन्न करवाई जाएगी। श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ द्वारा श्री संघ के सभी महानुभावों से सभी आयोजनों मंे अधिकाधिक संख्या में पधारकर लाभ लेने हेतु अपील की है।

31 अक्टूबर चैत्य परिपाटी का होगा आयोजन

31 अक्टूबर, शुक्रवार सुबह 9 बजे बालक अर्हम संघवी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पपू साध्वी रत्नरेखा श्रीजी मसा आदि ठाणा-3 के आर्शीवाद स्वरूप चैत्य परिपाटी श्री ऋषभदेव बावन जिनालय से श्री महावीर बाग दिलीप गेट तक पैदल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा बाद सभी के लिए साधर्मी भक्ति (भोजन) का आयोजन रखा गया है। आयोजक संघवी परिवार ने सकल जैन श्री संघ के सभी श्रावक-श्राविकाओं से उक्त आयोजन में अधिकाधिक संख्या में पधारकर जिनशासन की शोभा में अभिवृद्धि करने हेतु भावभरा आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!