Homeअलीराजपुरअवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — सोण्डवा पुलिस ने शराब...

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — सोण्डवा पुलिस ने शराब जब्त की।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले में बढ़ते अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने तथा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी थाना प्रभारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों एवं अंतर्राज्यीय गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कदम उठाए जाएँ। इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना सोण्डवा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम ग्राम उन्हाला क्षेत्र में गश्त के दौरान थी, तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उन्हाला निवासी सकलिया पिता सैकडिया चमेलका (आयु 45 वर्ष) अपने खेत पर बने पक्के मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है। सूचना की सत्यता की पुष्टि हेतु थाना सोण्डवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस टीम ने आरोपी के मकान की तलाशी ली, जहाँ मकान के अंदर बने कमरे में बड़ी मात्रा में शराब रखी पाई गई। तलाशी के दौरान 21 पेटियाँ माउंट 6000 बीयर (कुल मात्रा 252 लीटर, मूल्य ₹50,400) एवं 04 पेटियाँ गोवा व्हीस्की (कुल मात्रा 34.56 लीटर, मूल्य ₹21,120) बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 286.56 लीटर शराब जिसकी अनुमानित कीमत ₹71,520/- है, को जप्त किया गया। आरोपी से जब शराब के वैध दस्तावेज माँगे गए, तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। अतः आरोपी सकलिया पिता सैकडिया चमेलका को मौके पर गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध धारा 34(2), 36 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने बताया कि —“थाना सोण्‍डवा पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही पुलिस प्रशासन की सतर्कता और अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की सफलता का उदाहरण है। जिले में शराब माफिया और तस्करी में संलिप्त नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ठोस और निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। जप्त की गई शराब के स्रोत एवं आपूर्ति श्रृंखला की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसमें कौन-कौन से व्यक्ति शामिल हैं।”उन्होंने आगे कहा कि अवैध शराब के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में मे थाना प्रभारी सोण्‍डवा निरीक्षक गोपाल परमार चौकी प्रभारी उमराली सचिन डावर सउनि शांतिलाल उपाध्‍याय प्रआर पप्‍पू मण्‍डलोई प्रआर केलाश भवर आर विक्रम कनासीया आर राकेश जमरे आर राकेश पचाया आर शिवम एवं आर सुनिल का सराहनिय योगदान रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!