दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा तहसील मुख्यालय अंतर्गत आने वाला ग्राम जवानिया से झिरण-टेमाची प्रधानमंत्री सडक योजना मे निर्माण की गई डामर की पक्की सडक जिसका निर्माण मे. के. सी. सी . इंफ़्रा. प्रालि. जयपुर (राजस्थान ) ने किया था!जिसकी लागत 33. 89 लाख रूपये हैं जिसका निर्माण 23.11.2021 मे तथा पूर्णता 21.3.2023 मे किया गया हैं जिसकी गारंटी निर्माण पूर्ण होने से पांच वर्ष तक रहती हैं जो अभी पूर्ण भी नहीं हुई, लेकिन आज दिनांक को सडक समय से पूर्व ही जगह जगह से उखड़ गई हैं साथ ही बड़े बड़े गड्डो मे तब्दील हो चुकी हैं टेमाची से जवानिया तक आपको हजारों की तादात मे बड़े बड़े जान लेवा गड्डे मिल जायेगे जिसके कारण इस मार्ग पर चलने वाले ग्रामीणों को अपनी जान रोजाना जोखीम मे डालकर सफर करना पड़ता हैं।

लगातार बढ़ रहे गड्डो के कारण आये दीन वाहनों मे टूट फुट हो जाती हैं जिसके कारण वाहन मालिक परेशान हैं लगातार जवाबदार अधिकारियो को सुचना देने के बाद भी इस सडक का कोई सुधार ना ही ठेकेदार और ना ही विभागीय अधिकारी कर्मचारी करवा रहे हैं। जिससे रोजाना स्कूल कॉलेज और नौकरी तथा व्यापरीक लोगो को काफ़ी परशानी उठानी पद रही हैं! अधिकारियों की अनदेखी से लगता है ठेकेदार ने घटिया निर्माण किया है। प्रधानमंत्री सडक विभाग के इंजिनियर नीलेश बागोले से जब इस सडक की दुर्दशा पर जानकारी चाही गई तो उनका कहना हैं की मे पूर्व मे इसकी जानकारी विभाग भेज चूका हु!