दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
आलीराजपुर। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिले के सिनेमा चौराहा, कुक्षी रोड पर दिनांक 27 से 29 सितम्बर तक आजीविका फ्रेश मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की जा रही है

जिससे महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सांसद अनीता नागरसिंह चौहान ने मेले में सहभागिता की और स्व-सहायता समूहों की बहनों से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के Local for Vocal के आह्वान को साकार करने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. अभय अरविन्द बेडेकर, जनपद मुख्यकार्यपालन अधिकारी प्रिया जी, विधायक प्रतिनिधि गोविन्दा गुप्ता सहित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।