दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । शासन के निर्देश अनुसार “स्वदेशी जागरण सप्ताह” का आयोजन 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा हैं। इसी के तहत् नगर में स्कूली विद्यार्थियों की रैली का आयोजन किया गया।रैली में”स्वदेशी अपनाओ-देश का गौरव बढ़ाओ, “स्वदेशी शक्ति-राष्ट्र शक्ति” के नारों के साथ उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर के मुख्य मार्ग से हाथों में तख्तियां लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नगर में निकाली गई रैली उत्कृष्ट विद्यालय से बस स्टैंड होते हुवे बैरियर पहुंची। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य निलेश शाह,वरिष्ठ शिक्षक त्रिलोक शर्मा,हेमेंद्र गुप्ता,आई टी शिक्षक राधेश्याम बिरला,चेतन चौहान,विक्रम चौहान उपस्थित रहे।