Homeअलीराजपुरप्रशासन नगरपरिषद और व्यापारियों तथा आम नागरिकों के साथ नगर विभिन्न समस्याओ...

प्रशासन नगरपरिषद और व्यापारियों तथा आम नागरिकों के साथ नगर विभिन्न समस्याओ को लेकर एक मीटिंग का आयोजन हुआ। नगर की सभी ज्वलंत समस्याओं पर प्रशासन और नगर परिषद अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा व्यापारियों के साथ समस्या का मिलकर समाधान करने की बात कही ।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में एसडीएम कुमारी निधि मिश्रा ने आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर में किसी प्रकार का अतिक्रमण एवं अव्यवस्था ना हो इन सब बातों को लेकर सकल व्यापारी संघ के सदस्यों की एक बैठक स्थानीय नगर परिषद हाल में ली जिसमें समस्त व्यापारियों को यह बताया गया की कोई भी व्यापारी अपनी दुकान के आगे किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें कोई भी खाद्य सामग्री विक्रय करने वाला व्यापारी एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का विक्रय ना करें।वहीं अभिषेक गुप्ता ने अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा से चर्चा के दौरान गांव में पागल कुत्तों और कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनको नियंत्रण कैसे करे और उनको नगर से बाहर करने के साथ स्कूल के समय बाइकर्स की हुड़दंग के साथ मगर में मुख्य मार्ग पर गति अवरोधक के साथ नगर में उत्कृष्ट सड़क पर नगरवासियों द्वारा बचा हुआ भोजन डालने से आवारा गांव और कुत्तों के अचानक खाना खाने और इसी बीच आपसी संघर्ष में आम राहगीरों के दुर्घटना होने का आदेशा भी बना रहता है यह सभी समस्या प्रशासन को नगर परिषद और नगरवासीयो के साथ मिलकर दूर करना चाहिए साथ ही नगर में लगातार फैल रही एक भयंकर बीमारी अतिक्रमण चिंता का विषय है जिसमें नगर के निवासियों द्वारा बड़े बड़े ओटले बना लिए और उसके बाद उस पर टीन सेड लगाकर रोड के हिस्से पर दुकान लगाकर साथ ही अपने अपने घरों के आगे सड़क पर दुकान लगवाकर उसका रुपया भी वसूल ते है मकान मालिक इस समस्या का भी समाधान करने पर चर्चा हुई जिसपर समस्त व्यापारी प्रशासन का सहयोग करने की बात कही साथ ही नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान करें और कचरा सड़क पर नहीं कचरा गाड़ी में एकत्रित कर डाले । इस अवसर पर पूर्व विधायक डावर, नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सकल व्यापारी संघ संरक्षक मनीष शुक्ला सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नितिन शाह सचिव निर्मल जायसवाल संरक्षक योगेश जैन उपाध्यक्ष राजेश जैन अशोक जैन फारूक खत्री मुस्तफा जमाली अली असगर एवं नगर परिषद के समस्त पार्षद गण एवं पत्रकार एवं तहसीलदार जितेंद्र तोमर नायब तसीलदार पुष्पेंद्र हटीला उपस्थित थे सकल व्यापारी संघ के सदस्य इस मीटिंग में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए अंत में सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नितिन शाह ने एसडीम महोदय का समस्त व्यापारियों की ओर से अभिनंदन किया एवं चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा को स्वच्छ और अतिक्रमण से बचाव की इस पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!