Homeझाबुआथांदला पलवाड़ क्षेत्र में नोवेना पूजन आयोजन को लेकर भील महासंघ ने...

थांदला पलवाड़ क्षेत्र में नोवेना पूजन आयोजन को लेकर भील महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

आज भील महासंघ जिला झाबुआ एवं इकाई थांदला द्वारा कलेक्टर जिला झाबुआ, पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ एवं अनुविभागीय अधिकारी थांदला को एक ज्ञापन पत्र सौपा जिसमें थांदला के पलवाड क्षेत्र को ईसाई मिशनरियों द्वारा पलवाड़ी माता बताकर एक नोवेना पूजन नामक कार्यक्रम 09 दिनों तक ग्राम डूंगरीपाडा के एक चर्च में आयोजित किया जाना है,

जिसमें नवरात्रि पर्व का रूपांतरण किया जा रहा है, इसके पूर्व ईसाई समुदाय द्वारा इस प्रकार का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता था,लेकिन लोगों को भृमित करके धर्म परिवर्तन करवाने के उद्देश्य से इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है,भील महासंघ ने ज्ञापन में बताया की झाबुआ जिला अधिसूचित क्षेत्र अंतर्गत आता है और जिले में इस प्रकार के मत परिवर्तन करने वाले आयोजन विधि विरूद्ध है, भील महासंघ ने इस आयोजन को तत्काल प्रभाव से रदद् करने की मांग की है।

इस ज्ञापन के दौरान भील महासंघ महासचिव लक्ष्मण सिंह बारिया, जिलाध्यक्ष हरु भूरिया, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनीष वसुनिया, बहादुर हटीला, राकेश डामोर, पारू पारगी, राजेश डामोर, मेजिया कटारा, नाथूसिंह कामलिया, अजय डामोर, नानिया बारिया,अट्ठी बारिया, रामू भाबोर आदि भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!