Homeअलीराजपुरयहां बन सकता है आजाद नगर भाभरा का सबसे बड़ा तालाब  ...

यहां बन सकता है आजाद नगर भाभरा का सबसे बड़ा तालाब  पूरे नगर की जल समस्या हो सकती है दूर।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा नगर परिषद की सीमा में अभी भी चार अकड़ से भी ज्यादा भूमि शासकीय है जहां नगर का सबसे बड़ा तालाब बनाकर नगर परिषद नगर के आम लोगो की सबसे बड़ी समस्या पानी की किल्लत को दूर कर सकती है ।।ग्राम कुक्षी भूराघाटा वार्ड क्रमांक 11 में इतनी शासकीय जमीन पड़ी है ।की उसपर तालाब का निर्माण किया जा सकता है यहां पूरे वर्ष भर पानी का स्रोत रहता है ।

यहां तालाब तालाब बनाने से कई एकड़ भूमि भी सिंचित हो सकती है और नगर के कई वार्डो को जल पीने और अन्य घरेलू उपयोग के लिए मिल सकता है साथ ही आसपास के खेती क्षेत्र के साथ साथ वन्य प्राणियों के लिए भी पानी मिलेगा क्योंकि आसपास दूर दूर तक बहुत बड़ा हिस्सा इस भूमि से जंगल क्षेत्र का लगा हुआ है जहां कई जंगली जानवर रहते है जो गर्मी में पानी की तलाश में नगर में आ जाते है ।। साथ ही नगर के कई वार्डो के निजी नलकूपों में जलस्तर भी वर्ष भर बना रहेगा।

वार्ड 11 वार्ड 8 वार्ड 09 वार्ड 10 और वार्ड 12 को इस तालाब से सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा साथ ही वर्ष भर नगर की नदी और नाले भी जीवित हो उठेंगे ।नगर के जनप्रतिनिधि अध्यक्ष और पार्षद लोग इस और जनता के साथ सहयोग कर मांग करे साथ ही क्षेत्र के सांसद विधायक से नगर के सभी समाज के लोगो को आगे आकर यहां तालाब का निर्माण करवाने की मांग भी रखनी चाहिए ।जिससे भविष्य में नगर को जल की समस्या से बचाया जा सके ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!