Homeअलीराजपुरनिजी खर्च से महेश पटेल ग्राम देवली में सड़क का कर रहे...

निजी खर्च से महेश पटेल ग्राम देवली में सड़क का कर रहे है कायाकल्प ।। देवली तड़वी फलिया के लोग पहुंचे थे सड़क को बनाने की मांग लेकर ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा जनपद पंचायत के ग्राम देवली के ग्रामीण कल अपने गांव की तड़वी फलिया की सड़क की दयनीय स्थिति से परेशान थे जिसको बनाने को लेकर वो आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के पास पहुंचे थे । और उन से मांग की सरकार से इस सड़क का निर्माण कराने में ग्रामीणों का सहयोग करे ।

आज महेश पटेल ने जेसीबी और ट्रैक्टर भेज ग्राम देवली की सड़क पर पक्की मुरम डाल कर उस सड़क के सुधार का कार्य प्रारंभ करवा दिया और हाल सड़क का सुधार चालू है जिससे आसपास ग्राम देवली के ग्रामीण सड़क का सुधार होते देख रहे है ।

जिससे वहां इस सड़क के सुधार करने से अपने खेतों और घरों में सुगमता से पहुंच पाएंगे साथ ही बड़े वाहन भी आसानी से यहां से निकलकर जा सकेंगे ग्रामीणों ने इस प्रकार अपनी मांग को पूर्व होते देख महेश पटेल का आभार माना

और आगे महेश पटेल ने ग्रामीणों बोला इस सड़क का बारिश बाद विधायक सेना पटेल से शासन की किसी योजना में बजट दिखवाकर सड़क को पक्का बनाने का भी भरोसा दिलाया ।सड़क की मांग और ग्रामीणों को महेश पटेल तक जाने और सड़क बनाने की मांग रखने और हाल सड़क का सुधारीकरण में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लईक मोहम्मद शेख का विशेष योगदान रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!