Homeअलीराजपुरकांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर सृजन संगठन अभियान लगातार चलता रहेगा-प्रभारी...

कांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर सृजन संगठन अभियान लगातार चलता रहेगा-प्रभारी संजय दत्त, जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

अलीराजपुर । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी, मंडलम-सेक्टर प्रभारी, पंच-सरपंचो सहित कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । बैठक मे संगठन की सक्रियता ओर मजबूती पर जोर दिया गया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी रामवीरसिंह सिकरवार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण ओर विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित मंडलम-सेक्टर प्रभारी मौजूद थे ।

देशभर मे संविधान ओर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है

बैठक मे कांग्रेस नेताओं द्वारा पार्टी की गाँव-गाँव बूथ ओर मंडलम स्तर पर सक्रियता ओर मजबूती को लेकर चर्चा की गईं । बैठक को सम्बोधित करते हुवे प्रभारी संजय दत्त ने कहा की कांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर सृजन संगठन अभियान लगातार चलता रहेगा, राष्ट्रीय ओर प्रदेश कांग्रेस स्तर के कार्यक्रम तो आते है उसे भी करे, लेकिन हमको जनहित के स्थानीय मुद्दे ओर समस्याओ को लेकर समय समय पर आंदोलन कर भाजपा सरकार की नाकामी ओर विफलता को अमजनता के बिच रखना है ।

बूथ स्तर से लेकर मंडलम स्तर पर गठन कर पार्टी को सक्रिय करना होंगी। उन्होंने कहा की आज देशभर मे संविधान ओर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, वोटो की चोरी की जा रही है, हमारे नेता राहुल गाँधी देशभर मे संविधान की रक्षा ओर लोगो को जाग्रत करने के लिए दौरे कर रहे है, हमको ऐसा लगता है की वोट चोरी की वजह से मप्र मे भी कांग्रेस की सरकार बनते-बनते रह गई। श्री दत्त ने उपस्थित नेताओं ओर कार्यकर्ताओ से जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा की कहा की

हमको जनता के हक़ की लड़ाई सड़क पर उतरकर लड़ना होंगी,संगठन मे शक्ति होती है, इसलिए हम सब एकजुट होकर पार्टी हित मे कार्य करे ओर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाए, आगामी दिनों मे जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । विधायक सेना पटेल ने कांग्रेस पार्टी आदिवासी, दलित, पिछडो वर्गो की पार्टी है, वही भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों ओर बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, किसान ओर आमजन बिजली की समस्याओं से जूझ रहै है । बैठक को जिला प्रभारी सिकरवार ओर पूर्व जिलाध्यक्ष राठौर ने भी सम्बोधित कर पार्टी की मजबूती की बात कही ।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री खुर्शीद अली दिवान, अलीराजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, सोंड़वा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरसिंह सोलंकी, आजाद नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन डावर, जोबट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कालू भाई मेडा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई, सरपंच शमशेर पटेल, सानी मकरानी, हरदास भाई, महेंद्र रावत, सुरेश सारडा, डॉ शेख, समरथ राठौड़, ज्ञानसिंह मुजाल्दा, संजय रावत, धनसिंह चौहान, कमल बघेल, मुकेश अखाड़िया सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!