Homeअलीराजपुरघर घर विराजे श्री गणेश शुभ महूर्त में विभिन्न पांडालों में...

घर घर विराजे श्री गणेश शुभ महूर्त में विभिन्न पांडालों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित 

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ ।

जिला मुख्यालय पर बुधवार को शुभ मुहूर्त में गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर घर भगवान गणेशजी की प्रतिमाएं स्थापित की गई। दस दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान पूरे नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश प्रतिमा के स्थापना जुलूस निकाले गए जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं आदि ने भाग लेकर पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया। नगर की सहयोग कालोनी में सांई मंदिर से लेकर कालोनी तक ढोल ढमाकों के साथ जुलूस निकाला गया।

जिसमें सभी कालोनीवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शुभ मुहूर्त में कालोनी के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की गई। कालोनी के सबसे वरिष्ठ चंद्रशेखर शर्मा ने आरंभिक पूजन अर्चन की गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर विधि विधान से प्रतिमा स्थापित की। पश्चात गणेश वंदना व महाआरती का कार्यक्रम संपंन हुआ। महिलाओं ने रंगारंग गरबा रास की प्रस्तुती दी। इस दौरान प्रथम दिन महाआरती व प्रसादी का लाभ आशुतोष पंचोली व परिवार ने लिया।

नर्मदेश्वर महादेव का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

इसके पूर्व सहयोग कालोनी में बुधवार को सुबह से नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस पूजन अभिषेक के साथ मनाया गया। मंदिर को फूल बंगला से सजाया गया। पंडित मांगीलालजी शनि मंदिर वाले ने मुख्य पूजा व अभिषेक विधि संपंन करवाई। कालोनीवासियों ने बारी बारी से अभिषेक में भाग लिया और यज्ञ हवन पूर्णाहुति के बाद समारोह संपंन हुआ। आयोजन में कृष्णकांत गुप्ता दिनेश गुप्ता हितेंद्र शर्मा, दिलीप पंवार, ओम कसेरा,संजय गुप्ता लालू जोशी, दीपेंद बैस, राजेश शर्मा गणेश गुप्ता आदि ने भाग लेकर समारोह को सफल बनाया। समारोह को सफल बनाने पर आशुतोष पंचोली ने आभार माना। कालोनी की तासु पंवार, गार्गी शर्मा, जोनी कसेरा, देव पंवार, देव परिहार, प्रयाग परिहार,हानि गुप्ता रुद्र वर्मा, उत्सवी बैस, सिद्धी जोशी, श्री जोशी आदि ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!