Homeअलीराजपुरस्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में कई स्थानों पर झंडा...

स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में कई स्थानों पर झंडा वंदन किया गया ।  भाजपा ,कांग्रेस और एकता क्लब ने भी किया झंडा वंदन ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में आजादी के पर्व 15 अगस्त को बड़े धूम धाम से नगरवासियों और राजनीतिक पार्टियां और शासकीय विभागों ने बड़े धूमधाम से मनाया ।नगर की समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपने अपने विद्यालयों से प्रभात फेरी निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे आजाद ग्राउंड पहुंची जहां नगर परिषद द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर ने झंडा वंदन किया शासकीय उत्कृष्ट विधायक की छात्राओं ने राष्ट्रगीत जन गण मन गाया ।झंडा वंदन के समय चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा थाने के जवानों ने तिरंगे को सशस्त्र सलामी दी इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष नारायण जी अरोड़ा और समस्त पार्षद गन तथा जनपद अध्यक्ष और सदस्य गणों के अलावा पूर्व विधायक और समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं के अलावा शिक्षक और शिक्षिकाएं और विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे ।

एकता क्लब भाभरा ने भी झंडा वंदन किया ।

स्थानीय सोनी मोहल्ले में एकता क्लब ने भी झंडा वंदन किया जिसमें मुख्य अतिथि लईक मोहम्मद शेख जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ने झंडा वंदन किया जिसने एकता क्लब के सदस्य दिलीप भूरिया कपिल सोनी ,विशाल अरोड़ा ,अली मोटा ,राजा , भव्य पंचाल,गौतम राठौड़ ,प्रियांशु राठौड़ , हुजैफा मोटा ,वासु सोनी ,सुभाष अरोड़ा तथा नगर परिषद उपाध्यक्ष माननीय नारायणजी अरोड़ा ,राकेश नलवाया नरेंद्र,परमार, उजेफा असद,इकराम अजनार ,इंदरसिंह जमरा,पिंटू,लिमसिंह मनोज देवड़ा आदि उपस्थित थे

कांग्रेस ने बेरियर पर किया झंडा वंदन किया ।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांग्रेस ने आजादी के पवन पर्व पर नगर के बेरियर पर झंडा वंदन किया जिसमें कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मदन डावर ने झंडा वंदन किया उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता बाबू मावी ,पिंटू मकवाना,राजेश जैन ,कपिल सोनी ,विशाल अरोड़ा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!