Homeअलीराजपुरग्रामीणों ने पकड़े तीन चोर ,पुलिस के हवाले किए । 15दिन...

ग्रामीणों ने पकड़े तीन चोर ,पुलिस के हवाले किए । 15दिन पूर्व चोरी हुई मोटर सायकल को पहचान कर फरियादी ने चोरों को रिश्तेदारों के साथ मिलकर पकड़ा।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा आज एक स्थानीय ढाबे पर आज से 15 दिन पूर्व एक मोटर नरेश पिता गौतम बिलावल निवासी डूंगलवानी से mp45mt2088 होंडा ब्लू साइन साइकल चोरी हुई थी जिसकी रिपोर्ट सेजावाडा चौकी पर की गई थी आज नरेश कुछ काम से चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा आए थे

Oplus_16908288

वहां वह अपने गांव जाते समय दाहोद रोड पर एक ढाबे पर कुछ काम के लिए रुके तो उनकी नजर एक मोटर सायकल पर पड़ी जो उनकी थी मोटर सायकल के नंबर प्लेट आगे और पीछे की निकली हुई थी उन्होंने गाड़ी को सीट कवर से पहचाना और अपने परिवार के लोगो को फोन कर ढाबे पर बुलाया जब परिवार के लोग आ गए उन्होंने ढाबे के अंदर जाकर चोर चोर को पकड़ने की कोशिश की तीन चोर तो पकड़ा गए

Oplus_16908288

लेकिन एक चोर वहां से भागने में सफल हो गया।तीन चोरों को पकड़कर धुनाई कर दी और आसपास के लोगों ने चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा थाने की पुलिस को फोन कर बुलाया । खबर लिखे जाने तक पुलिस तीनों चोरों को लाकर थाने में बंद कर पूछताछ में लगी हुई है अभी तक चोरों के नाम और वह कहा के निवासी है उसका पता नहीं चल पाया है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो से तीनों चोरों के फोटो वीडियो चैनल को मिले है साथ ही चोरों के पास एक थैली मिली है जिसमें चोरी में उपयोग होने वाला कटर और एक धारदार फालिया मिला है और बड़े बड़े चाकू भी थे जिनसे वह चोरी करते है ।

अभी तक चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र में कई वाहन और कई सुने मकानों में चोरिया हो चुकी है जिसमें लोगों के लाखों रुपए और लाखों के गहने चोरी हो चुके है पुलिस उन चोरिया का खुलासा आज तक नहीं कर पाई साथ ही आज तक सभी चोरों का भी पता नहीं लगा पाई इन तीन चोरों से चोरी की सभी वारदातों का खुलासा हो सकता है ।

और इन तीन चोरों के अलावा और कितने चोर और शामिल है ।जिससे लोगों को उनका रुपया और उनके गहने साथ ही कई गाड़िया वापस मिल सके ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!