Homeअलीराजपुरकैंसर की गंभीर बिमारी से पीड़ित राजू डूडवा ग्राम सोमकुआ के ईलाज...

कैंसर की गंभीर बिमारी से पीड़ित राजू डूडवा ग्राम सोमकुआ के ईलाज के लिए कलेक्टर ने किए 25 हजार रूपये स्वीकृत। जयस जिला अध्यक्ष अरविन्द कनेश ने कलेक्टर का माना आभार।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर:- ग्राम सोमकुआ ताम्बा बयडी फलिये का राजु पिता लुदरिया डुडवा, उम्र 31वर्ष, जाति भील कैंसर की गंभीर बिमारी से ग्रसित हैं। जिसकी जानकारी गांव के युवा कार्यकता देवा कनेश एवं विजय कनेश तथा परिजनों के द्वारा जयस जिला अध्यक्ष अरविन्द कनेश से मिलकर अवगत करवाया गया कि गांव का भूमिहिन गरीब आदिवासी मजदूर राजु पिता लुदरिया डुडवा निवासी ग्राम सोमकुंआ तहसील अलीराजपुर कैंसर की गंभीर बिमारी से ग्रषित हैं और वह मजदूर कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था,उसे 03 माह पूर्व से कैंसर की गंभीर बिमारी से ग्रसित हैं और राजू डूडवा का उपचार जामनगर (गुजरात) में चल रहा है।

जिसमें उसके पास जो भी था,उसे बेचकर इलाज कराने में काफ़ी रूपये खर्च कर दिए हैं अब वह अपना ईलाज नहीं करवापा रहा हैं।अरविन्द कनेश ने कलेक्टर महोदय को आवेदन देकर ईलाज हेतु आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की मांग गईं थी। कलेक्टर डॉ.अजय अरविन्द बेडेकर से तत्काल संज्ञान में लेकर 25 हजार रूपये रेडक्रास सोसायटी से स्वीकृत कर आर्थिक सहायता प्रदान की गईं हैं।अरविन्द कनेश ने कलेक्टर डॉ.अजय अरविन्द बेडेकर का आभार व्यक्त कर किया हैं। इस अवसर पर भुरू मंडलोई,देवा कनेश, रिबिन भूरिया एवं प्रेम मोरिया आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!