HomeअलीराजपुरJAYS भाभरा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम से जितेंद्र...

JAYS भाभरा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम से जितेंद्र तोमर तहसीलदार को विलेश खराड़ी के समर्थन में जेल से रिहा करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा जयस चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा के नेतृत्व में धर्म पूर्वी विलेश खराड़ी जी के समर्थन में जेल से रिहा करने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में एक साथ ज्ञापन दिया गया। मध्यप्रदेश सरकार आदिवासियों के साथ भेदभाव करती है, शासन प्रशासन की मिली भगत से रतलाम प्रशासन द्वारा जो रासुका की अवधि अवैध रूप से तीन महीने ओर बढ़ाई गई है आदिवासी समाज के सभी सामाजिक संगठनों ने प्रदेश भर में आक्रोश जताते हुए ज्ञापन दिया गया। आदिवासी (ट्राइबल) क्षेत्र हैं और यहां 244(१) 13`3क रूढ़ि प्रथा, ग्राम सभा, पैसा कानून लागू होता है फिर भी हमारे सामाजिक योद्धाओ को जबरन रासुका लगाकर फर्जी धाराएं लगाई जा रही हैं।

जबकि आदिवासियों पर भी धाराएं लागू नहीं होती हैं। ट्राइबल क्षेत्र में थाने अवैध हे। सीआरपीसी, आईपीसी कोई सी भी धाराएं आदिवासियों पर लागू नहीं होती हैं। आदिवासी इस देश के मूल मालिक मूल वतनी मूलनिवासी है। यहां शासन प्रशासन का कोई सा भी कानून लागू नहीं होता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि हमारे भाई धर्म पूर्वी विलेश खराड़ी जी को जेल से बाहर करे अन्यथा आदिवासी समाज में आक्रोश है सड़कों पर उतर सकते है। जेल भरो आंदोलन भी शुरू किया जाएगा जिसकी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी। आज भाभरा JAYS से इस ज्ञापन में मनोज डामोर, रमेश मेडा, गणपत भाई, प्रदीप भूरा, महेश जादव, रादूसिंह अवासिया, नवलसिंह गणावा , सूरज गणावा, राकेश बघेल, कदमसिंह गणावा, करण गणावा, रणसिंह गणावा, सेर सिंह गणावा, अर्जुन चौहान, निलेश परमार , ज्ञान सिंह जमरा, दिनेश जमरा, मालसिंह सहित कई जयस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!