Homeअलीराजपुरपुलिस नियंत्रण कक्ष, अलीराजपुर में बाल संरक्षण विषय पर जिला स्तरीय संयुक्त...

पुलिस नियंत्रण कक्ष, अलीराजपुर में बाल संरक्षण विषय पर जिला स्तरीय संयुक्त कार्यशाला का सफल आयोजन ।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

दिनांक 12 जून 2025 को जिला अलीराजपुर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में “बाल संरक्षण” विषय पर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जिले में बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों के मध्य सशक्त समन्वय स्थापित कर, बच्चों के सर्वांगीण संरक्षण और हित में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना था।

कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों जैसे –जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पुलिस विभाग,बाल कल्याण समिति,महिला एवं बाल विकास विभाग,वन स्टॉप सेंटर, श्रम विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। इसके साथ ही थानों में कार्यरत पुलिस बाल कल्याण अधिकारी भी में कार्यशाला में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत और स्वागत उद्बोधन-

संयुक्त कार्यशाला का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित समस्त विभागीय प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बाल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री व्यास ने कहा कि—”बच्चों की सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक सामूहिक उत्तरदायित्व है। जब सभी विभाग एकजुट होकर समन्वित प्रयास करते हैं, तभी हम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकते हैं।”

इसके उपरांत श्री जय पाटीदार, सचिव – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीराजपुर तथा श्री दिलीप सिंह मुझाल्दा, जिला विधिक सहायता अधिकारी – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सहायता के सम्बंध में प्रकाश डाला गया।

कार्यशाला में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए:बाल संरक्षण अधिनियम (JJ Act) की व्यावहारिक जानकारी।POCSO एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही एवं संवेदनशीलता का दृष्टिकोण।बाल श्रम और बाल विवाह की रोकथाम में आपसी तालमेल की आवश्यकता।बच्चों से जुड़े प्रकरणों की रिपोर्टिंग, जांच, पुनर्वास और निगरानी व्यवस्था।बाल मित्र पुलिस प्रणाली की प्रभावशीलता एवं उसका संवेदनशील कार्यान्वयन। वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की भूमिका और केस मैनेजमेंट प्रणाली। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और विभागीय चुनौतियों, उपलब्ध संसाधनों तथा आपसी सहयोग की संभावनाओं पर खुलकर संवाद किया।

समापन एवं आगे की कार्य योजना-कार्यशाला के समापन पर यह निर्णय लिया गया कि 

• प्रत्येक विभाग अपने-अपने स्तर पर बाल संरक्षण हेतु सशक्त कार्ययोजनाएं बनाएगा।

• बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु समय-समय पर संयुक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

• बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में शीघ्र कार्रवाई एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाएगी।

आयोजित संयुक्त कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल एवं महिला सुरक्षा शाखा के उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.एल. अटोदे ने सहभागिता की। वन स्टॉप सेंटर से सुश्री हिमानी ठाकुर, सामाजिक सुरक्षा विभाग से श्री मनीष डावर तथा श्रम विभाग से श्रम अधिकारी श्री राहुल मुवेल की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!