दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चन्द्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा । थाना आज़ाद नगर को मिली बड़ी सफलता 24 घण्टे के अंदर हत्या के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। बरझर चौकी के माल फलिए में एक महिला की रात्रि में अपने घर बहु के साथ छत पर रात्रि में सोते समय कुल्हाड़ी से सिर पर लगातार कई बार वार कर बेरहमी से हत्या कर तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे लेकिन तीनों आरोपी को मृतिका की बहु ने भागते समय पहचान लिया था जिसकी निशानदेही पर तीनो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी गिरफ्तारी के तत्काल प्रयास किए गए । पुलिस ने आज तीनों हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । जोबट एसडीओपी रविन्द्र राठी, थाना प्रभारी शिवराम तरोले के नेतृत्व में चौकी प्रभारी शिवा तोमर की सजगता का ही परिणाम है कि अपराधी आज पुलिस की गिरफ्त में है ।