कल्याणपुरा
पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पदम विलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के व्दारा जिले मे फरार वारण्टीयों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे । जिसके पालन मे अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक को थाना कल्याणपुरा पुलिस व्दारा 13 वर्षो से फरार स्थाई व फरारी वारण्टी कालु उर्फ भुंदरिया पिता सकरिया भाबोर निवासी खेड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया
थाना कल्याणपुरा के 1. अपराध क्र. 180/2011 धारा 323,325,504 भादवि 2.अपराध क्रमांक 178/2012 धारा 363,377,344,327,294,506,34 भादवि कुल 02 अपराध मे 13 वर्षो से वाछिंत आरोपी कालु उर्फ भुंदरिया पिता सकरिया भाबोर निवासी ग्राम खेड़ा थाना कल्याणपुरा का होकर घटना दिनांक से फरार चल रहा था । जिसकी तलाश पुलिस द्वारा पुर्व में राजस्थान व गुजरात राज्यो में कि गयी थी किन्तु आरोपी के संबंध में कोई स्पष्ट पुर्ण पता व जानकारी नही मिली थी । कल दिनांक को आरोपी की तलाश के दौरान मुखबीर व्दारा सुचना मिली की थाना कल्याणपुरा का फरार आरोपी कालु उर्फ भुदरिया भाबोर निवासी खेड़ा का भोपाल तरफ रहकर खेती मजदुरी कर रहा है । मुखबीर की सुचना विश्वनिय होने पर थाना प्रभारी कल्याणपुरा द्वारा तत्काल टीम बनाकर भोपाल तरफ रवाना किया जहां आरोपी की सुचना जिला रायसेन के ग्राम घाना में होने की मिली । जिसे थाना कल्याणपुरा की टीम द्वारा बड़ी ही सुझबुझ से दबिश देकर पकड़ा गया । उक्त वारंटी पर पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ द्वारा 20000 रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था । इस सराहनिय कार्य के लिये कल्याणपुरा पुलिस टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ व्दारा नगद पुरस्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा कि है ।
सराहनीय योगदानः- थाना प्रभारी कल्याणपुरा नेहा बिरला , सउनि. प्रेमचंद परमार, सउनि पुनमचंद बानिया, प्र.आर, 445 तानसिंह डामोर , आर. 427 राजेन्द्र , आर. 355 विजय प्रजापती का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।