Homeझाबुआपाराग्राम पारा में बड़ी लापरवाही बस स्टैंड के समीप लटकते खुले तार,...

ग्राम पारा में बड़ी लापरवाही बस स्टैंड के समीप लटकते खुले तार, राहगीरों की जान जोखिम में।

निलेश डावर

ग्राम पारा: ग्राम पारा बस स्टैंड के पास बिजली विभाग की घोर लापरवाही दिखाई दे रही है। बस स्टैंड के ठीक बगल में स्थित एक ट्रांसफार्मर के खुले और खतरनाक तार पिछले कई दिनों से लटक रहे हैं, जिससे यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्होंने कई बार बिजली विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खुले तारों से किसी भी समय कोई गंभीर हादसा हो सकता है, जिससे क्षेत्र में लोग चिंतित रहते है।

एक स्थानीय निवासी, नंदेसिंह पटेल ने बताया, “ये तार पिछले एक कई दिनों से ऐसे ही लटक रहे हैं। पास में बस स्टैंड है यात्रियों की भीड़ भी लगी रहती है । हमने कई बार फोन किया, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।”

बस स्टैंड एक व्यस्त इलाका है, जहाँ दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। खुले तारों की वजह से यहाँ कभी भी शॉर्ट सर्किट हो सकता है या कोई व्यक्ति इसकी चपेट में आ सकता है।

स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग से तुरंत इस मामले में ध्यान देने और खतरनाक लटकते तारों को ठीक करने की कार्यवाही की जाना चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यह लापरवाही न केवल सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है, बल्कि यह बिजली विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाती है।

क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!