Homeअलीराजपुरअलिराजपुर पुलिस द्वारा आपदा प्रबंधन एवं लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित ।

अलिराजपुर पुलिस द्वारा आपदा प्रबंधन एवं लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित ।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में जनहित एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता हेतु अलिराजपुर पुलिस द्वारा एक दिवसीय “आपदा प्रबंधन एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल व नागरिकों को प्राकृतिक आपदाओं, सड़क दुर्घटनाओं, अग्निकांड एवं अन्य आपात स्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया देने हेतु तैयार करना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को CPR (Cardiopulmonary Resuscitation), प्राथमिक उपचार, घायलों की सुरक्षित निकासी, अग्निशमन उपाय तथा संकट की स्थिति में समन्वय एवं नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों एवं आपदा प्रबंधन दल (NDRF)होमगार्ड कार्यालय अलीराजपुर द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, होमगार्ड एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह पहल जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है जो न केवल पुलिस बल की तत्परता को बढ़ाएगा, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा में भी सहयोगी सिद्ध होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!