कल्याणपुरा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून 2025 तक जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी से जल संरक्षण का संदेश दिया जाकर मूर्त परिवर्तन किये जा रहे है।
जिले में कलेक्टर नेहा मीना निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियाँ की जा रही है। इन्ही गतिविधियों का कलेक्टर नेहा मीना और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा निरीक्षण किया गया।

*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गुलाबी नदी में डीसिल्टिंग कर गाद निकाली जाएगी*
कलेक्टर नेहा मीना ने ग्राम खेड़ा में गुलाबी नदी पर स्थित चैक डेम का निरीक्षण किया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गुलाबी नदी में डीसिल्टिंग कर गाद निकाली जाएगी। साथ ही चैक डेम के समीप रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चैक डेम के गेट्स का मरम्मतीकरण किया जाएगा। जिससे मानसून के दौरान क्षेत्र में जल संग्रहित होकर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर ने गुलाबी नदी के किनारो पर सफाई कार्य किये जाने, नजदीक के हैण्डपम्प में पानी की उपलब्धता होने पर सोख्ता गड्डा बनाये जाने के निर्देश दिये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने किनारों के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के उपरान्त अभियान के तहत अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी एवं जनभागीदारी में सहयोग करने वाले ग्रामीणजनों एवं सरपंचों को सम्मानित किये जाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर नेहा मीना ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणजनों से चर्चा कर पानी की समस्या के सम्बन्ध में जानना चाहा। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में पानी की समस्या है एवं नल जल योजना के तहत सोर्स फैल हो जाने के कारण पानी नही मिल पा रहा है। कलेक्टर ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट के तहत खेड़ा एवं रामा क्षेत्र की पानी ग्रस्त ग्राम पंचायतों को शामिल किये जाने हेतु संशोधित प्रस्ताव बनाये जाने एवं एनवीडीए से समन्वय करने के निर्देश दिये।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश वर्मा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री सी एस अलावा, तहसीलदार रामा श्री टी विस्के, बरखेडा सरपंच, सचिव एवं अन्य कार्मचारी उपस्थित रहे।