Homeअलीराजपुरउत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में प्रेरणा उत्सव के तहत 17 जनवरी...

उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में प्रेरणा उत्सव के तहत 17 जनवरी को नृत्य नाटिका का आयोजन होगा । आयोजन के तहत वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन पर जीवंत नृत्य नाटिका दिखाई जाएगी। 

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा l नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक चरित्र जीवन के तहत वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन पर प्रेरणा उत्सव में नृत्य नाटिका का आयोजन 17 जनवरी 2025,शुक्रवार को शाम 6 बजे किया जाएगा । इस आयोजन के तहत वीरांगना रानी दुर्गावती की जीवन पर चित्र प्रदर्शनी के साथ नृत्य नाटिका का भी आयोजन रामचंद्रसिंह के निर्देशन एवं योगेश त्रिपाठी के आलेख अनुसार किया जाएगा।

जिला प्रशासन अलीराजपुर सहित विकासखंड चंद्रशेखर आजाद नगर,आजाकवि की ओर से विकास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,बीआरसी राजेंद्र बैरागी द्वारा आयोजन में नगर के समस्त गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों से अपील की हैं कि आयोजन में उपस्थित होकर वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन और अवदान के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर आयोजन को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!