दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो इस उद्देश्य की व्यापक भावना के साथ शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ, जिले के ग्राम मुंडला में 10 जनवरी से 13 जनवरी-2025 तक 51 कुंडीय यज्ञ का आयोजन गायत्री प्रज्ञापीठ, छकतला में किया जा रहा हैं। जबकि इसी उद्देश्य को लेकर 17 जनवरी से 20 जनवरी-2025 तक झाबुआ जिले के थांदला नगर में दशहरा मैदान में 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। दोनों ही आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की जायेगी। आयोजन के दौरान गायत्री परिवार की संस्कार पंरपरा के तहत् विभिन्न संस्कार गायत्री पद्धति से करवाएं जायेगें।

उक्त आयोजन में धर्म लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में गायत्री परिजनों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील पेटलावद से आएं गायत्री परिवाजक जीवन भट्ट ने नवचेतना विस्तार केंद्र, चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित दीप यज्ञ सह गोष्ठी के दौरान उपस्थित गायत्री परिजनों से कही।