Homeझाबुआपेटलावदपेटलावद एसडीएम के खिलाफ अब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का लेटर आया...

पेटलावद एसडीएम के खिलाफ अब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का लेटर आया सामने…!  सीबीएमओ के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग करने के लगे आरोप… समस्त सीएचओ ने की अधिकारियों से शिकायत !!  इधर.. बीएमओ ने भी केबिनेट मंत्री, कलेक्टर ओर सीएमएचओ को लिखा पत्र !

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

—————————–

पेटलावद। सोमवार को पेटलावद में दो पटवारीयो के निलंबन के बाद पटवारी संघ ने कार्यवाई का विरोध करते हुए एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन किया था। और तहसीलदार को ज्ञापन देकर दोनों निलंबित पटवारीयो को बहाल करने को लेकर 2 दिन का समय दिया गया है और बहाल न करने की स्थिति में सभी पटवारीयो ने शासकियो कार्यो का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

पटवारियों के विरोध के बाद अब स्वास्थ्य कर्मियों ने जताया विरोध

पेटलावद में एसडीएम के खिलाफ पटवारीयो का मामला शांत हुआ ही नहीं है और अब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का एक लेटर सामने आया है, जिसमें खुले तौर पर कर्मचारियों ने एसडीएम पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित करने के आरोप लगाया है। ओर अधिकारियों को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज करवाई है।

समस्त सीएचओ ने दिया ज्ञापन – दिनांक 21/11/2024 को दोपहर 04 बजे जनपद सभाकक्ष पेटलावद में आयुष्मान कार्ड संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन सुश्री तनुश्री मीणा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद की अध्यक्षता में किया गया। उक्त दिवस को इनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग से समस्त सीएचओ एवं जीआरएस सचिवों को बैठक में उपस्थित होने हेतु व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सुचना दी गई थी। उक्त मेसेज में कही भी खण्ड चिकित्सा अधिकारी पेटलावद को उपस्थित होने संबंधित निर्देश नहीं दिये गये थे, फिर भी बीसीएम कमलेश अमलियार, बीईई विवेक मरकाम एवं समस्त सीएचओ की उपस्थिति में कहा गया कि कहा है तुम्हारा बीएमओ ? वो क्यो नहीं आया ? अपने आप को सेठ समझता हैं क्या वो क्यों नहीं आया ? इस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया तथा बैठक में सीएचओ के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा गया कि मैं तुम सभी को एक साईन में नौकरी से निकाल दूंगी और कुछ सीएचओ को खड़ा रखकर अपमानित किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। सीएचओ ने ज्ञापन में कहा कि घटनाक्रम में स्वास्थ्य विभाग प्रमुख बीएमओ की पद गरिमा का अभद्र भाषा से अपमान किया गया है, जिससे समस्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आहत हैं।

सीबीएमओ ने भी लिखा पत्र

पूरे घटनाक्रम को लेकर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश कटारा के द्वारा कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर नेहा मीणा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाभर, सीएमएचओ बीएस बघेल को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा पूरे मामले से कैबिनेट मंत्री और अधिकारियों को अवगत करवाया गया है कि किस तरह से एसडीएम के द्वारा उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से हटाने तक की धमकी दी गई है एवं लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करने का काम किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!