परिवेश पटेल
रायपुरिया – ग्राम पंचायत द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां भद्रकाली मवेशी मेले का आयोजन किया गया है…जहां आज रविवार को हाट बाजार के दिन हजारों की संख्या में क्षेत्र से लोग पहुंचे… इस दौरान अत्यधिक भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
वहीं थाना प्रभारी श्री राम बर्डे एवं मेला प्रभारी एएसआई जितेंद्र दोहरे, आरक्षक दंगल पटेल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वही ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती होमी नंदू मेड़ा, उपसरपंच श्रीमती दीपिका पवन सोलंकी, ग्राम पंचायत सचिव तोलसिंह निनामा, रोजगार सहायक सहित समस्त पंचगण मेले में उपस्थित रहे।